जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2023-24 में प्रवेश के संबंध में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, महात्मागांधी वार्ड कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल, विश्रामपुरी, माकडी, बडेराजपुर, दहिकोंगा, लंजोड़ा, शामपुर, धनोरा, बासकोट एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय तहसीलपारा कोण्डागांव, बम्हनी, लुभा खालेमुरवेण्ड, बड़ेडोंगर एवं बहीगाव प्रबंधन एवं संचालन समिति कोण्डागांव जिला कोण्डागांव के अधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रदेश हेतु आवेदन 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पद्धति से किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट का आबंटन 05 से 10 मई 2023 तक किया जायेगा साथ ही प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 से 15 मई 2023 तक सम्पूर्ण विद्यालयों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। प्रवेश हेतु आवेदन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पोर्टल https://cgschool.in/Saems के माध्यम से किया जा सकता है।