CGPSC ANSWER KEY 2022-23: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स की आंसर की जारी

CGPSC ANSWER KEY 2022-23 : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है साथ ही आयोग ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 22 फरवरी 2023 तक का समय भी दिया है. परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी।

CGPSC ANSWER KEY 2022-23  महत्वपूर्ण तिथियाँ :

संस्था का नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम राज्य सेवा परीक्षा 
परीक्षा आयोजन की तारीख 12 फरवरी 2023  
आंसर की जारी होने की तारीख 13 फरवरी 2023  
आंसर की डाउनलोड लिंक यहाँ क्लिक करें 
प्रारम्भिक परीक्षा घोषित होने की तिथि जल्द घोषित होगा 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 फरवरी 2023 को एक नोटिस जारी कर जानकारी दी गई कि, राज्य सेवा परीक्षा 2022 के प्रथम प्रश्न-पत्र और द्वितीय प्रश्न-पत्र की आंसर की जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार आयोग द्वारा 12 फरवरी 2023   को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे प्रिलिम्स आंसर-की को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.

CGPSC ANSWER KEY 2022-23 ऐसे करे डाऊनलोड :

1 उम्मीदवार सर्वप्रथम आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर psc.cg.gov.in जाएँ
2 होम पेज पर ही नोटिस सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें
3 अब आंसर-की से सम्बन्धित आयोग द्वारा जारी नोटिस पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेने होगा,
4 इसमें दोनों ही पेपरों के मॉडल उत्तर (प्रोविजिनल आंसर-की) जारी किये गए हैं.

CGPSC ANSWER KEY 2022-23 ऐसे दर्ज करवाएं आपत्ति 

आयोग ने आंसर की जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आंसर की में आपत्ति दर्ज करने की तिथि भी जारी कर दी है.  अब जो उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं वे आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर 22 फरवरी 2023 आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *