INDIAN POST GDS RECRUITMENT 2023: इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक के 12828 पदो पर भर्ती

 INDIAN POST GDS RECRUITMENT 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 12828 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है. ये भर्तियाँ बैंक रहित गांवों में बीओ के लिए की जाएंगी। पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इंडिया पोस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर शुरू हो रही है. उम्मीदवार 11 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

   INDIAN POST GDS RECRUITMENT 2023: डिटेल

                    अधिसूचना जारी करने वाले संस्थान का नाम इंडियन पोस्ट
                      मंत्रालय का नाम संचार मंत्रालय, भारत सरकार
                          पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक
                        पदों की संख्या 12828
              आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 22 मई 2023
                आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2023
                    ऑफिसियल वेबसाइट https://indiapostgdsonline.cept.gov.in/

INDIAN POST GDS VACANCY 2023: पदों का विवरण 

स्टेट  पदों का विवरण 
आंध्र प्रदेश  118
असम – असामीज /असोमिया  138
असम  – बोडो  6
बिहार  76
छत्तीसगढ़  342
गुजरात  110
हरियाणा  8
हिमाचल प्रदेश  37
जम्मू-कश्मीर   89
झारखंड  1125
कर्नाटक  48
मध्य प्रदेश  2992
महाराष्ट्र – कोंकणी /मराठी  10
महाराष्ट्र – मराठी  610
नार्थईस्ट बंगाली  43
नार्थईस्ट हिंदी /इंग्लिश  3911
नार्थईस्ट मणिपुर/इंग्लिश  288
नार्थईस्ट मिज़ो  142
ओडिशा  948
पंजाब  13
राजस्थान  1408
तमिलनाडु  18
यूपी  160
उत्तराखंड  40
WB बंगाली  31
WB नेपाली  14
तेलंगना  96
कुल पद  12828   

  INDIAN POST GDS BHARTI 2023: वेतन

  1. ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)  -इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतन 12,000 से 29,380 रु. तक होगी।
  2. असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)-इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतन -10,000 से 24,470 रु. तक होगी।

 INDIAN POST GDS VACANCY 2023 : शैक्षणिक योग्यता

भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा से गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल चलाने का ज्ञान होना भी आवश्यक है। 

 

INDIAN POST GDS NOTIFICATION 2023: आवेदन प्रक्रिया 

1: छात्रों को ‘रजिस्ट्रेशन टैब’ पर क्लिक करना होगा जहां उन्हें अपना विवरण दर्ज करना होगा जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि।

2: ऑनलाइन आवेदन जमा करें – पंजीकरण के बाद, छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा और सर्कल का चयन करना होगा

3: वरीयताएँ चुनें – एक आवेदक केवल एक या अधिक चयनित डिवीजनों में से केवल एक में जीडीएस के रिक्त पदों के लिए एक या अधिक आवेदन कर सकता है।

4: आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें

India Post GDS 2023 आवेदन शुल्क 

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रु का भुगतान करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *