SSC CGL RECRUITMENT 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।इच्छुक उम्मीदवार 03 अप्रैल से 03 मई 2023 तक एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/सांविधिक निकायों/अधिकरणों आदि में 47600 रुपये से 151100 रुपये के वेतनमान में ग्रुप बी और सी पदों के लिए रिक्तियों को भर रहा है।
SSC CGL Exam 2023
आयोग 14 से 27 जुलाई 2023 तक संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) परीक्षा टियर- I 2023 आयोजित करेगा। ये परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी. एसएससी सीजीएल टीयर-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टीयर- 2 परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जायेगा . दोनों परीक्षाओं में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभाग में काम पर रखने का अवसर मिलेगा।
एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2023:डिटेल
भर्ती संस्था का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षा का नाम | कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम |
पदों की संख्या | 7500 |
पात्रता | स्नातक |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 03 अप्रैल से 03 मई 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
टियर-1 परीक्षा की तिथि | 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | टियर-1 और टियर-2 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.ssc.nic.in |
SSC CGL BHARTI 2023: पदों का विवरण
पद का नाम | विभाग |
Assistant Audit Officer | Indian Audit & Accounts
Department under C&AG |
Assistant Accounts Officer | Indian Audit & Accounts
Department under C&AG |
Assistant Section Officer | Central Secretariat Service |
Assistant Section Officer | IB |
Assistant Section Officer | Ministry of Railway |
Assistant Section Officer | Ministry of External Affairs |
Assistant Section Officer | AFHQ |
Assistant / Assistant
Section Officer |
Ministry of Electronics and
Information Technology |
Inspector of Income Tax | Other Ministries/ Departments/ Organizations |
Inspector, (Central Excise) | CBDT |
Inspector (Preventive
Officer) |
CBIC |
Inspector (Examiner) | CBIC |
Assistant Enforcement
Officer |
Directorate of Enforcement,
Department of Revenue |
Sub Inspector | CBI |
Inspector Posts | Department of Post |
Inspector | Central Bureau of Narcotics, Ministry of Finance |
Assistant / Assistant
Section Officer |
Other Ministries/
Departments/ Organizations |
Executive Assistant | CBIC |
Research Assistant | National Human Rights
Commission (NHRC) |
Divisional Accountant | Offices under C&AG |
Sub Inspector | NIA |
Sub-Inspector/ Junior
Intelligence Officer |
Narcotics Control Bureau
(MHA) |
Junior Statistical Officer | Ministry of Statistics &
Programme Implementation |
Auditor | Offices under C&AG |
Auditor | Offices under CGDA |
Auditor | Other Ministry/ Departments |
Accountant | Offices under C&AG |
Accountant | Controller General of
Accounts |
Accountant/ Junior
Accountant |
Other Ministry/Departments |
Postal Assistant/ Sorting
Assistant |
Department of Post, Ministry of Communication |
Senior Secretariat
Assistant/ Upper Division Clerks |
Central Govt. Offices/
Ministries other than CSCS cadres. |
Senior Administrative
Assistant |
Military Engineering Services, Ministry of Defence |
Tax Assistant | CBDT |
Tax Assistant | CBIC |
SI
Assistant/ Upper Division Clerks |
Central Bureau of Narcotics, Ministry of Finance |
SSC CGL VACANCY 2023 : योग्यता
- असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री
- जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में 12 वीं कक्षा के स्तर पर गणित में कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री या डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में सांख्यिकी के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
- स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड- II – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्टेटिस्टिक्स के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री. उम्मीदवारों को स्नातक के सभी तीन वर्षों या सभी 6 सेमेस्टर में एक विषय के रूप में सांख्यिकी का अध्ययन करना चाहिए।
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में रिसर्च असिस्टेंट – स्नातक
- अन्य सभी पद – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक की डिग्री।
ऐसे करें आवेदन:
उम्मीदवार एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई 2023 है।